रांची। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन और रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसके पांचवें दिन स्वास्थ्य शिक्षा के लिए रोचक कंटेंट डिजाइन का प्रशिक्षण फैकल्टी मेंबर्स को दिया गया।
मौके पर दो तकनीकी सत्र और एक प्रैक्टिकल सेशन आयोजित किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में सिएटल अमेरिका से मनोचिकित्सक डॉ ऐश्वर्या, देवनीका हॉस्पिटल से न्यूरोसर्जन डॉ विराट हर्ष और पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख उपस्थित थे।
डॉ ऐश्वर्या ने जनजातीय समाज के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डिजिटल कंटेंट तैयार करने की सलाह दी। न्यूरोसर्जन डॉ विराट हर्ष ने स्वास्थ्य शिक्षा के लिए इंटरेक्टिव कंटेंट डेवलप करने पर बल दिया।
पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने क्षेत्रीय भाषा व संस्कृति से जुड़ने की सलाह दी। प्रैक्टिकल सेशन में फैकल्टी मेंबर्स को कैनवा का उपयोग करते हुए ट्राइबल लैंग्वेज में डिजिटल कंटेंट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT