अभिभावकों ने देखी अपने बच्चों की बनाई फिल्में

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग ने स्पेशल फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन 10 जुलाई को किया। इस विशेष स्क्रीनिंग में सेम 6 के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुवात प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग ने गई। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तीन साल में बनाई गई फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन, वीडियो एल्बम सहित अन्य प्रोडक्शन की जानकारी दी।

प्रो अनुज कुमार ने मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में करियर की जानकारी दी। अभभावकों को प्रोत्साहित किया कि अपने बच्चों के टेलेंट और इच्छा के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के लिए स्पोर्ट करें।

शुभाशीष द्वारा निर्देशित फिल्म मार्शली पहाड़ : ट्रूथ ओर मिथ, ऐतिहासिक ख्रिस्तान डेरा, रूपाली दास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रांची स्मार्ट सिटी’ सहित अन्य फिल्मों को प्रदर्शित किया गया।

मार्शली पहाड़ : ट्रुथ ओर मिथ फिल्म के निर्देशक ने बताया कि इसमें पहाड़ की वर्तमान स्थिति को दिखाया गया है। उपस्थित अभिभावकों ने विशेष स्क्रीनिंग और फिल्मों को सराहा।

परेश चक्रवर्ती, श्रावणी दास, रंजय कुमार सिंह, सरिता बखला, ओलिविया कुजूर सहित 25 से अधिक अभिभावक शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो संतोष कुमार, सुनि‍ला सोरेंग, शाहवार, अंजली, सेजल, जूली, प्रकाश सहित अन्य का सराहनीय योगदान था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT