लापता युवक का मिला शव, इलाके में सनसनी

झारखंड
Spread the love

कुणाल कुमार

सरायकेला। जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत पार्वतीपुर गांव के तालाब के समीप गड्ढे से 20 वर्षीय युवक का शव मिलाने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान पर्वतीपुर के ही बीरसिंह हांसदा के रूप में हुई है। मृतक के शरीर के कई हिस्सों में चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। आंखों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है।

मृतक के छोटे भाई विश्वनाथ हांसदा ने बताया कि उसका बड़ा भाई कल दोपहर से ही लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला। जिस जगह पर उसके बड़े भाई का शव मिला है, वहां भी ढूंढा था। मगर वह नहीं मिला। देर रात दोबारा वहां जाने पर देखा एक गड्ढे में उसका भाई मृत पड़ा है। उसने बताया कि उसके बड़े भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ड्यूटी जाता और घर पर ही रहता था।

इसकी जानकारी आरआईटी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पिछले दिनों कई आपराधिक घटनाएं होते रही है। यह पुलिस के लिए दिन प्रतिदिन चुनौती बनती रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT