रांची के सुकरहुटू में बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण शुरू

झारखंड
Spread the love

  • प्रथम चरण में 424 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था, अन्य सुविधाएं भी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सुकरहुटू क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का काम शुरू हो गया। एजेंसी केएमवी ने 2 अगस्‍त को धार्मिक अनुष्ठान के साथ निर्माण कार्य आरंभ कि‍या। राज्य बनने के बाद से ही ट्रांसपोर्ट नगर की जरूरत महसूस हो रही थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जुडको ने ट्रांसपेार्ट नगर का काम शुरू कराया है। इसका निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे शहर में भारी वाहनों की यातायात संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।

40.68 एकड़ जमीन पर बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सुकरहुटू में आइटीबीपी परिसर के सामने 40.68 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमण रहने से निर्माण कार्य आरंभ होने में कुछ विलंब हुआ। रांची ट्रांसपेार्ट नगर के निर्माण पर 113.24 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। कुल 424 वाहनों के ठहराव की व्यवस्था रहेगी। इसमें बड़े 93, मध्यम 190 और छोटे 141 वाहन शामिल है।

फूड कोर्ट के साथ ये सुविधाएं भी मौजूद रहेगी

यहां एक एकीकृत भवन बनेगा, जिसमें अन्य सुविधायें रहेगी। विभिन्न संस्थानों के लिए 16 ऑफिस बनेगा। चालक एवं उप चालक सहित अन्य लोगों के विश्राम के लिए 180 शैय्या का डोरमेट्री की व्यवस्था रहेगी। 150 लोगों की बैठने की क्षमता का फूड कोर्ट भी होगा। 17 खुदरा दुकानें भी बनाई जाएंगी। सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी रहेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, औषधि की दुकानें और शौचालय का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ दो वेयर हाउस का भी निर्माण कराया जायेगा।

डिजाईन कर्नाटक की सरकारी कंपनी आइडेग की

ट्रांसपोर्ट नगर की डिजाइन कर्नाटक की सरकारी कंपनी आइडेक ने बनाया है। निर्माण कार्य आरंभ करने वाली एजेंसी केएमवी ने इससे पहले धुर्वा में जुपमी भवन का निर्माण कार्य किया है। मंत्री बंगला का निर्माण कार्य 30 प्रतिशत कार्य कम समय में ही पूरा कि‍या है। एजेंसी धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का भी निर्माण की है।