मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुनी आम लोगों की शिकायत और समस्याएं

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायत एवं समस्याओं को सुना। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी शिकायत और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों से उनके आवेदन पत्रों को लिया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आमजनों की शिकायत और समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान किए जाने का भरोसा दिया। मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित लोगों से कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में उनकी सरकार गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर जन समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किया है। उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतियां बनाई हैं। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वकांक्षी जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इन सभी प्रभावी नीति और योजनाओं का सीधा लाभ आम जनमानस को मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं को लोगों के घर-आंगन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। आने वाले दिनों में यहां के लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार तथा सकारात्मक बदलाव लाया जा सके इस निमित्त हम प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को उनतक तक पहुंचा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से ही विकसित एवं समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT