- भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होना गंभीर चुनौती : डॉ ब्रजेश कुमार
रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्व जनसंख्या दिवस पर संकल्प सभा सह जागरुकता रैली का आयोजन 11 जुलाई को किया। आरयू के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, जो एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी लगभग आठ अरब से ज्यादा होने के कारण इसका नकारात्मक प्रभाव दुनिया भर में पर्यावरण पर तेजी से पड़ रहा है। पर्यावरण में हो रहे इस बदलाव को रोकने, लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए जनसंख्या नियंत्रण बहुत ही जरूरी है।
डॉ कुमार ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का प्रारंभ 11 जुलाई, 1989 से किया गया। इसका उद्देश्य एक दिन पूरे विश्व की स्थायी जनसंख्या को प्राप्त करना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से अपील की कि बढ़ती जनसंख्या के विरुद्ध प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में जागरुता अभियान चलाएं। जनसंख्या विस्फोट के कारण हो रही परेशानी से आमजनों को अवगत कराएं।
बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर से जनसंख्या नियंत्रण जागरुकता रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व प्रियांशी कुमारी और श्रेया कुमारी ने किया। रैली बेसिक बिल्डिंग परिसर से प्रारंभ होकर डी एसपीएम यू, पीजी आर्ट्स ब्लॉक, हातमा बस्ती, सरना टोली होते हुए पुनः बेसिक विज्ञान भवन परिसर में आकर समाप्त हो गया।
रैली के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक ‘छोटा परिवार-सुखी परिवार, जनसंख्या विस्फोट घातक है-घातक है, बढ़ती जनसंख्या विपत्ति है- ये तो विनाश की उत्पत्ति है, एनएसएस ने ठाना है- जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक कराना है’ आदि नारे लगा रहे थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स रिकेष, अतुल, अंकित, स्वरा, प्रेरणा, क्षणिका, रुपाली, संकल्प, कनिष्क, प्रियंका, पीयूष, अंश आदि का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT