मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची ने प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 2 मई को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ राज कुमार शर्मा थे। मुख्य अतिथि एवं सभा के पदधारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। समारोह में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। समारोह के संयोजक धर्म चंद शर्मा ने कहा कि‍ प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

निवर्तमान अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष अरूण जोशी, अशोक पुरोहित, उपमंत्री महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला, कार्यकारिणी सदस्य नथमल शर्मा, अनिल शर्मा, चेतन माटोलिया कमल शर्मा, सुनिल शर्मा, अमित शर्मा सहित समाज के कई सम्मानित महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8