Jharkhand : अलर्ट जारी, ये जिले आज से शीतलहर की चपेट में

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज यानी 8 जनवरी से कई जिले दो दिन शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 8 जनवरी को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक 8 जनवरी को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है।

इसी तरह 9 जनवरी गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है।

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।