Jharkhand Weather : तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात के साथ आंधी चलने के संकेत भी हैं। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 11 जून, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

12 जून को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 12 जून को राज्‍य के दक्षिणी एवं मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

13 से 15 जून को यहां बारिश

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में 13 से 15 जून को कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

16-17 जून को भी बारिश

केंद्र के अनुसार 16-17 जून को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार 12 और 13 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भीषण लू की स्थिति देखी जा सकती है। 14 जून को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भीषण लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्‍त इन तीन दिन राज्‍य के शेष हिस्‍सों में भी लू की स्थिति देखी जा सकती है।

15 जून को यहां चलेगी लू

15 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

13 से 15 जून तक यहां आंधी

13 से 15 जून तक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

लू में इसका रखें ख्याल

  • दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
  • पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।
  • हल्के, हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।
  • जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।
  • यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
  • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।
  • उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।
  • यदि आप बाहर काम करते हैं. तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।
  • पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।
  • यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
  • अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
  • पंखें का प्रयोग करें। गीले कपडे पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8