Jharkhand : प्रचंड गर्मी को देखते हुए सभी स्‍कूलें 15 जून तक बंद, आदेश

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में प्रचंड गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी तरह की स्‍कूलें 15 जून, 2024 तक बंद रहेंगी। उक्त अवधि के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। इसका आदेश शिक्षा विभाग के संयुक्‍त सचिव नंदकिशोर लाल ने 11 जून, 2024 को जारी कर दिया।

पूर्व में राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- केजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 15 जून, 2024 तक सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक संचालित किए जाने का आदेश निर्गत किया गया था।

राज्य में भीषण गर्मी और तपिश के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उपरोक्त सभी कोटि के विद्यालयों में वर्ग-केजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 12 जून से 15 जून, 2024 तक के लिए बंद की जाती है।

उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उक्त पर विभागीय प्रभारी सचिव का अनुमोदन प्राप्त है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8