रांची। प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित व्यक्तियों के आश्रितों व घायलों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि मिलेगी। इसकी निकासी एवं वितरण की मंजूरी रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दे दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले के 10 अंचल के वज्रपात से प्रभावित व्यक्तियों व आश्रितों के लिए 60 लाख 21 हजार 500 रुपये की निकासी एवं वितरण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
स्थानीय प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रत्येक मृतक के आश्रित को 4 लाख एवं घायल को चार हजार तीन सौ रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। उपायुक्त द्वारा जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी बेड़ो, ओरमांझी, अनगड़ा, कांके, लापुंग, नगड़ी, चान्हो, ईटकी, मांडर एवं सोनाहातू के आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर भेजने को कहा गया है।
आवेदक/आवेदिका के नाम
1. श्रीमती झेबला उराईन (मृतक के आश्रित, बेड़ो अंचल)
2. श्रीमती परदेशिया उरांव (मृतक के आश्रित, बेड़ो अंचल)
3. कमल बेदिया (मृतक के आश्रित, ओरमांझी अंचल)
4. अजय कुमार मुण्डा (मृतक के आश्रित, अनगड़ा अंचल)
5. शमशेर यादव (मृतक के आश्रित, कांके अंचल)
6. श्रीमती प्रमीला देवी (मृतक के आश्रित, लापुंग अंचल)
7. मधु कुमारी (मृतक के आश्रित, लापुंग अंचल)
8. मंगरा उरांव (मृतक के आश्रित, नगड़ी अंचल)
9. श्रीमती पूजा मुण्डा (मृतक के आश्रित, नगड़ी अंचल)
10. विशुवा उरांव (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)
11. देवचरण महतो (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)
12. श्रीमती अफसाना परवीन (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)
13. चरवा उरांव (मृतक के आश्रित, ईटकी अंचल)
14. बुधवा तिर्की (मृतक के आश्रित, माण्डर अंचल)
15. श्रीमती उर्मिला मिंज (मृतक के आश्रित, माण्डर अंचल)
16. श्रीमती रमिला देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)
17. श्रीमती कमला देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)
18. श्रीमती दुलारी देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)
19. प्रदीप महतो (घायल, सोनाहातू अंचल)
20. श्रीमती सबदी देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)
यहां सीधे पढ़े खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8