नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

अपराध झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के 21 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवक अपनी ही पंचायत क्षेत्र के नाबालिक लड़की का लगभग 18 से 19 दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया था। इसे लेकर नाबालिक लड़की के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आलोक में कांडी पुलिस 6 मई को प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त को पकड़ने के लिए छापेमारी करने लगी। अभियुक्त को नाबालिग लड़की के अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की को भी अभियुक्त के पास से बरामद किया गया है। अभियुक्त को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8