जून में बारिश और गर्मी को लेकर मौसम विभाग का आया पूर्वानुमान, जानें

मौसम देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। पूरे देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के सीजन में 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्‍य और पूर्वोत्‍तर भारत में सामान्‍य से नीचे वर्षा होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। विभाग ने जून, 2024 में मासिक वर्षा और गर्मी को लेकर जानकारी दी है।

विभाग के अनुसार पूरे देश में जून की बारिश सामान्य (92-108%) होने की संभावना है। जून में दक्षिण प्राय‌द्वीप के अधिकांश क्षेत्रों और निकटवर्ती मध्य भारत के क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में सामान्य से अधिक मासिक वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी और पूर्वी भागों और मध्य भारत के पूर्वी भाग के अनेक क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों और दक्षिण प्राय‌द्वीप के दक्षिण-पूर्वी भाग में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

जून में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। केवल दक्षिणी प्राय‌द्वीपीय भारत के अनेक हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे तापमान होने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान होने की संभावना है। केवल भारत के उत्तर- पश्चिम का सुदूर उत्तरी भाग और पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सो को छोड़कर, जहां सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान होने की संभावना है।

जून, 2024 के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों और उत्तर मध्य भारत के के निकटवर्ती क्षेत्रो में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन रहने की संभावना है।

इस वर्ष की शुरुआत में भूमध्यरेखीय प्रशात क्षेत्र में देखी गई मजबूत अल नीनो स्थितियां तेजी से कमजोर होकर कमजोर अल नीनो स्थितियों में बदल गई है। वर्तमान में ईएनएसओ तटस्थ स्थितियों की ओर बढ़ रही है। नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि मानसून ऋतु की शुरुआत के दौरान ईएनएसओ तटस्थ स्थितियां स्थापित होने की संभावना है। मानसून ऋतु के बाद के भाग के दौरान ना नीना स्थितिया विकसित होने की संभावना है।

वर्तमान में हिंद महासागर पर तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां प्रचलित हैं। कई वैश्विक जलवायु मॉडलों के नवीनतम पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि मानसून ऋतु के दौरान सकारात्मक आईओडी स्थितियां विकसित होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8