PK की एंट्री के साथ कांग्रेस में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव, मिलने लगे संकेत

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस के भीतर घमासान मचा हुआ है। पार्टी लगातार सिमटती जा रही है। इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद ली जा रही है। वैसे तो प्रशांत किशोर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी में आ रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि उनकी एंट्री के साथ ही पार्टी में बदलाव की शुरुआत हो जाएगी।

कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उस पर भी प्रशांत की एंट्री का असर पड़ना तय है। सबसे पहले तो कांग्रेस के सामने राजस्थान जैसा राज्य है, जहां पार्टी सत्ता में है लेकिन बवाल सबसे अधिक है। सचिन पायलट सीएम बनना चाहते हैं। उनके बगावती तेवर से घमासान मचा हुआ है। राजस्थान में गुटबाजी खत्म करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है।

उधर, हरियाणा में भी पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष की तलाश है। वर्तमान अध्यक्ष कुमारी शैलजा पहले ही इस्तीफा दे चुकी है। मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी पद छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को कई बड़े पदों पर भी अहम चेहरों की तलाश है। इसके अलावा पार्टी के भीतर भी नए तेवर के साथ आगामी चुनावी रणनीति बनेगी, उसमें भी कई चेहरे इधर-उधर किए जाएंगे, यह भी तय है।