बच्चों के लिए जेसीआई रांची का समर कैंप 13 मई से

झारखंड
Spread the love

रांची। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची एक बार फिर बच्चों के लिए धमाल, धूम और मस्ती से भरा ‘समर कैंप’ का आयोजन करने जा रहा है। यह कैंप 13 से 15 मई, 2024 तक होगा। समर कैंप का नाम ‘अक्कर बक्कर बम्बे बो 2.0’ रखा गया है। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।

इस समर कैंप का मुख्य आकर्षण हेलेन ओ ग्रेडी होगा, जो बच्चों के लिए अनोखी और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन करेगा। इसके अतिरिक्त समर कैंप में प्लांटेशन, नृत्य, योग, विज्ञान प्रयोग, क्राफ्ट, और जादू शो जैसी अन्य गतिविधियां होंगी।

आखिरी दिन वर्तमान स्पेलिंग बी और क्विज प्रतियोगिता होगी। कुछ विशेष पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। समर कैंप में बच्‍चों को पूल पार्टी और बारिश के बाद रसायन भी का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

समर कैंप 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए है। इसका आयोजन रांची के रातू रोड स्थित नीव प्ले स्कूल में हो रहा है। आपको अगर पिक और ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस अवसर पर जेसीआई रांची की रुचि झुंझुनवाला, वंदना खोवल, श्रीष्टि सिंघानिया के अलावा प्रोजेक्ट मेन्टर्स: आशा पोद्दार और दीपा बंका, प्रोजेक्ट समन्वयक : मधु मोदी, दीपिका महेश्वरी, पायल जैन, और सुर्भि टेकरीवाल आदि उपस्थित रहेंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8