छठा चरण : नाम वापसी के बाद 4 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में बचे 93 प्रत्याशी

झारखंड
Spread the love

  • जब्ती का आंकड़ा एक 1 अरब 13 करोड़ 69 लाख हुआ

रांची। झारखंड में छठे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद 4 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अब 93 प्रत्याशी रह गए हैं। गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से गुरुवार को दो लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह यहां अब 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। उक्‍त जानकारी उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने मीडिया को 9 मई को दी।

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 1 उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। यहां अब 25 उम्मीदवार बचे हैं।

डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि सातवें चरण के चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन भी दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं किया है। राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अब तक 3 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी अभी तक 3 लोगों ने उम्मीदवारी का पर्चा भरा है।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में सामान और नकदी की जब्ती का आंकड़ा 1 अरब, 13 करोड़ 69 लाख तक पहुंच चुका है।

अब तक होम वोटिंग के तहत 911 लोगों ने मतदान किया है। आवश्यक सेवा से जुड़े 211 अब्सेंट वोटरों ने अपना वोट दिया है। निर्वाचन कार्य में जुटे 2,05,525 वोटरों में से 19557 लोग पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8