Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 28 मई, 2024

मेष

व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर बहुत ऊर्जावान रहेंगे। वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है।

वृष

वर्तमान समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कहीं से अचानक धन आने के संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन

संतान के विवाह की चिंता रहेगी। दिन कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला हो सकता है। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। नुकसान हो सकता है।

कर्क

ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें। मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह

योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है।

कन्या

धनकोष में वृद्धि होगी। करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। सेहत का ख्‍याल रखें।

तुला

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं। करियर के प्रति गंभीर रहें। अफवाहों में नहीं आएं।

वृश्चिक

बहुत व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, किन्तु यह अधर में ही लटक सकती हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

धनु

शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। सोच को बदलें। लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

मकर

स्त्री का सहयोग मिलेगा। उनसे सलाह करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कुंभ

अच्छे अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण यह है कि इन अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

मीन

नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है। काम की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दानपुण्य से मन को शांति मिलेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8