Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 1 मई, 2024

मेष

किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा उसे प्रभावित कर सकता है। कारोबारी को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परेशानियों का हल निकलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

वृष

शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी घर पर आ सकते हैं। स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है। परिवार से बातचीत कर किसी मामले का हल निकाल सकते हैं।

मिथुन

परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। बिजनेस में नया ट्राई करने से बचना चाहिए।

कर्क

सभी काम में सफलता हासिल होने के योग हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा।

सिंह

सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षमता में निखार लाने की कोशिश करेंगे।

कन्या

रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है।

तुला

दिन अच्छा रहेगा। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यों की प्रशंसा होगी। परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है।

वृश्चिक

दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थि‍यों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। मनोकामना पूरी होगी।

धनु

रूके हुए कामों में किसी मित्र की मदद मिल सकती है। दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में सफल होंगे। करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

मकर

परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। संतान सुख प्राप्त होगा।

कुंभ

अपनी काबिलियत से सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपमें सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मीन

ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8