जेएसएसपीएस के बाबूलाल हेम्ब्रोम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए जीता दो कांस्य

खेल झारखंड
Spread the love

  • सीसीएल और झारखंड सरकार की संयुक्‍त पहल खेल अकादमी

रांची। झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाईटी (जेएसएसपीएस) के वेटलिफ्टर  बाबूलाल हेम्ब्रोम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीता। साउथ अमेरिका के पेरू में यूथ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंडर-17 के 49 किलोभार में snatch और Clean jerk में उसने पदक जीता। झारखंड सहित भारत का परचम लहराया।

लीमा (पेरू, साउथ अमेरिका) में 22 मई से 26 मई, 2024 तक यूथ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियानशिप का आयोजन किया गया। इसमें जेएसएसपीएस के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रोम ने यू-17 के 49 किलोभार में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बाबूलाल चैम्पियानशिप में भाग लेने के लिए भारतीय दल के साथ 20 मई, 2024 को लीमा के लिए रवाना हुए थे।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बाबूलाल हेम्ब्रोम झारखंड के पहले वेटलिफ्टर है। वे रामगढ़ के ग्राम केरीबंदा के रहने वाले हैं। वर्ष 2018 से खेल अकादमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बाबूलाल के पिता कैला एक छोटे किसान हैं।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और झारखंड सरकार संयुक्त रूप से जेएसएसपीएस संचालन कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को खेल जगत में प्रोत्साहित करना है। वर्तमान में खेल अकादमी में 338 प्रशिक्षु हैं, जिन्हें 11 खेल विधाओं (वेटलिफ्टिंग, साईकलिंग, मुक्केबाज़ी, कुश्ती आदि) में निपुण प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए जेएसएसपीएस और सीसीएल परिवार ने शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8