अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक इयान ब्रेमर ने बताया, भारत में किसकी बनेगी सरकार

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। भारत में लोकसभा चुनाव की प्रकिया चल रही है। पांच चरण के मतदान हो चुके हैं। सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है। परिणाम 4 जून को आएगा। इस बीच अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक इयान ब्रेमर ने बताया दिया कि भारत में किसकी सरकार बनेगी।

अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक इयान ब्रेमर ने भाजपा के लिए 305 सीटों की भविष्यवाणी की है, जो 2019 से भी अधिक है। यह भाजपा का अब तक का सबसे अच्छा रिकॉर्ड होगा। इयान के मुताबिक 4 जून को मोदी वापस आ रहे हैं।

इयान ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो लंबे समय तक आंतरिक रूप से केंद्रित था, लेकिन यह क्षेत्र अब एक वैश्विक नेता बन रहा है। उन्होंने भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की सराहना की।

जानकारी हो कि रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि भाजपा बहुमत के आंकड़े से नीचे नहीं जाएगी। ऐतिहासिक 300 से अधिक सीटें जीतने की संभावना है। किशोर ने यह भी कहा है कि दक्षिणी में भाजपा की सीटें बढ़ेगी। बंगाल में टीएमसी को झटका लगेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8