ट्विटर को खरीदने के लिए Elon Musk ने दिया 41 बिलियन डॉलर का ऑफर

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने 3.2 लाख करोड़ रुपए में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया है। एलन मस्क ट्विटर के हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर के हिसाब से पेमेंट करने को तैयार हैं। 50 वर्षीय मस्क ने गुरुवार को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग में इस प्रस्ताव की जानकारी दी।

इस एलान के बाद ट्विटर के शेयर बुधवार को 3.10% बढ़कर 45.85 डॉलर पर बंद हुए। बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की 9.2 फीसद हिस्सेदारी खरीदी थी। इस डील में मस्क ने ट्विटर के लगभग 7.35 करोड़ शेयर खरीदे थे। यह मस्क का ट्विटर में एक निष्क्रिय निवेश था।

गौरतलब है कि मस्क ने पिछले महीने स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने को लेकर ट्वीट करते हुए ट्विटर पर स्वतंत्र संवाद करने की क्षमता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, ‘‘स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखना एक कार्यशील लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।

क्या आप मानते हैं कि ट्विटर इस सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है?’’ उन्होंने कहा था, ‘‘स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखना एक कार्यशील लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। क्या आप मानते हैं कि ट्विटर इस सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है?’’