Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 23 मई, 2024

मेष

महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। खरीददारी कर सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। वाहन खरीदने की योजना बना रहें, तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। बॉस कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

मिथुन

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाएं जीवनसाथी को कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं। दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिछली कंपनी का अनुभव काम आयेगा।

कर्क

घर में खुशी का महौल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा।

सिंह

पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर पार्टनर से अनबन ना हो, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है।

कन्या

परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। माता की सेहत में सुधार होगा।

तुला

बिजनेसमैन के लिए दिन फायदा दिलाने वाला होगा। महिलाएं कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण सोच विचार में रहेंगे। समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। पड़ोसी आर्थिक सहायता लेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक

भाग्य पूरा साथ देगा। नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी।

धनु

कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कार्यालय में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे बखूबी निभायेंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आसपास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। पारिवारिक समस्या दूर होगी।

मकर

इंजीनियर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। गुरू की मदद से करियर को नयी दिशा मिलेगी। कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरेंगे। घर में बच्चों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। माता-पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह देंगे।

कुंभ

सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में शुभ समाचार मिलेगा।

मीन

नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे। जीवन में चल रही परेशनियों का हल निकलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8