प्रेमिका के साथ ऐसे बाइक से जा रहा था युवक, एसपी ने कर दिया चालान, जानें वजह, देखें वीडियो

वायरल अन्य राज्य देश
Spread the love

रायपुर। प्रेमिका के साथ बाइक में युवक जा रहा था। एसपी ने उसे पकड़ लिया। उसका चालान कर दिया। इससे पहले बाइक से जाते वक्‍त एसपी ने उसका वीडियो भी बनाया। यह मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर का है।

दरअसल, युवक विनय अपनी प्रेमिका सुहानी के साथ बाइक पर जा रहा है। मंगेतर को प्रभावित करने के लिए उसने उसे बाइक की टंकी पर उलटा बैठा रखा था। बाइक पर दोनों रोमांटिक स्‍टंट कर रहे थे।

नेशनल हाईवे-43 पर दोनों स्‍टंट करते जा रहे थे। युवक तेजी से बाइक चला रहा था। जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने ऐसा करते दोनों को देख लिया। कुनकुरी से लौटते वक्‍त उन्‍हें दोनों स्‍टंट करते दिखे। इसके बाद उन्‍होंने ऐसा करते दोनों का वीडियो बनाया।

एसपी का देखकर युवक भागने का प्रयास भी किया। अंतत: वह पकड़ा गया। इसके बाद उसका चालान कर दिया। एसपी ने सभी को चेताया कि किसी भी वाहन से स्‍टंट नहीं करें। ऐसा करना उनके लिए जानलेवा हो सकता है। उनपर नियम के अनुसार कड़ी कार्रवाई भी होगी।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8