शादी की खुशी में आपे से बाहर हुआ दूल्‍हा, अब ढूंढ रही पुलिस, देखें वीडियो

देश बिहार वायरल
Spread the love

मुंगेर। अपनी शादी की खुशी में दूल्‍हा आपे से बाहर हो गया। उसने ऐसा काम कर दिया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे समेत 3 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसकी जांच की जा रही है। यह घटना बिहार के मुंगेर जिले की है।

बिहार के मुंगेर जिले के एक बारात का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो 11 फरवरी की बताई जा रही है। बारात कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित खोजा बाजार में आई थी। वीडियो में हाथों में राइफल लिए दूल्हे राजा निशाना साधते और फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। इस दौरान बारात में आए दूसरों लोगों ने भी जमकर हर्ष फायरिंग की है।

इस हर्ष फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह मामले पुलिस तक पहुंच गया। मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के दौरान पता चला कि उक्त वीडियो मुफसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र सूरज कुमार की है। उसकी 11 फरवरी को शादी थी।

घर से बारात निकलने के दौरान दूल्हा समेत अन्य परिजन फायरिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया मुफसिल थाना दूल्हा समेत तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि महुली गांव से बारात कासिम बाजार थाना के खोजा बाजार आ रही थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बताते चलें कि आरोपी दूल्हे की शादी मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील कुमार की पुत्री के साथ हुई है। इस खुशी में दूल्हे और उसके परिजनों द्वारा सैकड़ों की भीड़ में तबातोड़ फायरिंग की गई थी।