सवारी लेकर आ रही गाड़ी मोड़ पर पलटी, कई के घायल होने की सूचना

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया गांव स्थित यात्री शेड से पहले सतबहिनी-खुटहेरिया मुख्य पथ पर मोड़ से पहले एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे की है। गाड़ी का नम्बर जेएच-03पी 9739 है। इस घटना में कई लोगों घायल होने की सूचना है।

घटना की सूचना पाकर एसआई आदित्य ठाकुर दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही गाड़ी चालक व सभी सवारी वहां से चले गए थे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में शादी हो रही थी। वहीं से उक्त गाड़ी सवारी लेकर आ रही थी। गाड़ी की रफ्तार तेज होने से मोड़ पर वह पलट गयी। गाड़ी में लगभग 10 से 12 सवारी थे। इसमें महिला व बच्चे भी थे।

घटना स्थल पर बच्चों का चप्पल व महिलाओं का सैंडल व टूटी चूड़ियां बिखरी हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि उक्त गाड़ी में बच्चे, पुरुष व महिलाएं भी सवार थे। कांडी पुलिस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को थाना ले गई। पुलिस ने जांच कर उक्त गाड़ी की जानकारी प्राप्त की। गाड़ी पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी निवासी शंकर मेहता के पुत्र अशोक मेहता का बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8