उलगुलान रैली और नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने तय हुई रणनीति

राजनीति झारखंड
Spread the love

  • कांग्रेस भवन में इंडी गठबंधन की समन्वय समिति की हुई बैठक

चाईबासा। इंडी गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक कांग्रेस भवन में शुक्रवार को हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में गठबंधन दल के घटक कांग्रेस, झामुमो व राजद में एकजुटता दिखी। इसमें कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, चाईबासा विधायक सह झारखंड राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक सह सिंहभूम लोकसभा प्रत्याशी जोबा माझी, मझगांव विधायक निरल पुर्ति और तीनों घटक दल की जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी और विभिन्न अग्रणी मोर्चा संगठन के पदधारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान रैली और 23 अप्रैल को जोबा माझी के नामांकन के दिन होनेवाले प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि आगामी दिनों में जिला से लेकर पंचायत स्तर पर जोरदार और आक्रमक तरीके से प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र की जनता को बताया जाएगा कि भाजपा किस तरह असल मुद्दों से ध्यान भटकाने और जनता को दिग्भ्रमित कर ठगने का काम कर रही है।

बैठक में उपस्थित मंत्री और विधायकों ने एक स्वर में कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और देश की सरकारी संस्थाओं को बचाना मुख्य मुद्दा है। भाजपा के इन 10 सालों के शासनकाल में युवा, महिला, किसान और आदिवासी/दलित/पिछड़ी जाति के लोगों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। इन सभी वर्गों ने जब भी अपने अधिकारों की मांग केंद्र सरकार से की, बदले में लाठी, डंडा और गोलियां ही बरसाने का काम की है। भाजपा की तानाशाही नीतियों से देश की जनता में काफी आक्रोश में है। सिंहभूम की जनता भाजपा की तानाशाही का जवाब आनेवाले 13 मई को गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में वोट देकर देगी।

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की ने ईचा डैम के मुद्दे पर कहा कि यहां के लोग काफी सीधे और भोले-भाले हैं। इसलिए भाजपा लोगों को दिग्भ्रमित नहीं करें। ईचा डैम परियोजना केंद्र सरकार की योजना है। केंद्र चाहे तो इसे बंद कर दे। चुनाव के बाद गठबंधन की सरकार बनेगी, तो इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। इसलिए लोग बीजेपी की चिकनी- चुपड़ी बातों में नहीं आएं।

जोबा माझी ने कहा कि हम सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए हमारे जल, जंगल और जमीन को बचाने की आवश्यकता है, क्योंकि यही हमारी पहचान है। अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आएगी तो हमारी पहचार को ही मिटा देगी। यहां के जल, जंगल और जमीन पर अधिकार बीजेपी अपने चंद पूंजीपतियों के हाथों में सौंप देगी।

बैठक में पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चांपिया,सुनीत शर्मा, रंजन बोयपाई, राजकुमार रजक, प्रीतम बांकिरा, सोनाराम देवगम, मोनिका बोयपाई, दीपक प्रधान, सुनील सिरका, अंबराय चौधरी, देवराज चातर, भूवनेश्वर महतो, रितेश तमसोय, सौरभ अग्रवाल, नितिमा बारी, नूतन बिरुआ, नूतन ज्योति सिंकु, अनिता सुब्रुई, राजेश शुक्ला कृष्णा सोय, मासूम रजा, तोहिद आलम, दिकू संवैया, सिकूर गोप, शैलेश गोप, मंजीत प्रधान, ललित दोराईबुरू, रमेश ठाकुर ,अजय कुमार, राहुल आदित्य, सुरेश संवैया, रूपेश पुरती, विजय सामड, अनुप्रिया सोय, शेखर बारिक, अविनाश कोड़ा, प्रतीक कुमार, सिंहभूम लोकसभा को-ऑर्डिनेटर सौरव अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8