झारखंड में अब तक 71 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की हुई जब्ती

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रद्द किये गये 817 आर्म्स लाइसेंस

रांची। आदर्श आचार संहिता के लागू होने से लेकर अब तक झारखंड में 71 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की गई है। इसमें अवैध शराब, ड्रग्स आदि समेत 5 करोड़ 18 लाख से अधिक नकद रुपये शामिल हैं। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने यह जानकारी दी। वह 30 अप्रैल को को निर्वाचन सदन में मीडिया से बात कर रही थीं।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर राज्य के 18577 आर्म्स लाइसेंस में से 817 को रद्द करने की कार्रवाई की गई है। लाइसेंस रद्द हथियारों के मालिकों ने उसका सत्यापन नहीं कराया था।

नेहा अरोड़ा ने बताया कि फेज 5 के निर्वाचन को लेकर 14 नामांकन हुए हैं। उनमें चतरा में 9, कोडरमा में 4 और हजारीबाग में 1 नामांकन हुआ है। फेज 6 के लिए अब तक 8 नामांकन हुए हैं। उनमें गिरि‍डीह में 1, धनबाद में 2, रांची में 2 और जमशेदपुर में 3 नामांकन हुए हैं। 

उप मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरुकता का अभियान विभिन्न माध्यमों से लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8