रांची। पुंदाग टीओपी के पीछे बन रहे मंगल राधिका सदानंद दिव्यांग सेवाधाम आश्रम के प्रांगण में स्व. महावीर प्रसाद गिनीया देवी अडुकिया की स्मृति में स्थाई वाटर कूलर लगाया गया। इसका 15 अप्रैल को उद्धाटन हुआ। एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में यह काम हुआ।
स्वामी सदानंद महाराज के शिष्य मीरा देवी व ओमप्रकाश अडुकिया ने अपनी माता-पिता, पौत्र-पौत्र वधु तरुण स्वाति अडुकिया एवं पौत्री मनीषा अडुकिया ने पूरे विधि विधान से प्याऊ का शुभारंभ किया।
संस्था की वरिष्ठ सदस्य विधा देवी अग्रवाल एवं उर्मिला पाडिया ने स्थाई वाटर कूलर के उद्धाटन समारोह मे आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्हें भगवान राधा-कृष्ण की तस्वीर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8