चाईबासा। लोकसभा निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को विधानसभावार प्रथम EVM रेंडमाइजेशन जिला समाहरणालय स्थित NIC के सभागार में किया गया। राष्ट्रीय एवं राज्य से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के रेंडमाईजेशन की सूची तैयार की गई।
EVM रेंडमाइजेशन से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम मशीनों का बूथवार चिह्नीकरण किया गया है। यह मतदान प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं निष्पक्षता से कराने के लिए किया गया है, जिससे राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम मशीनों को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं रहे।
रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त कमलेश्वर नारायण, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, जिला विज्ञान पदाधिकारी संजीव कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में त्रिशानु राय, दिकु सावैयां, राहुल तिवारी, जेम्स हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8