सीएम चंपाई सोरेन के घर बैठक में 14 सीटों पर जीत सुनिश्‍चि‍त करने पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और विनोद पांडे के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर 24 अप्रैल को बैठक हुई।

बैठक में अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं विनोद पांडे ने बताया कि सभी इंडी गठबंधन के 14 लोकसभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाए, इसकी चर्चा हुई। सभी दल के नेता और कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर वोटरों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा मतदान अपने पक्ष में करायें।

सभी दल के विधायक और मंत्री को भी जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह ज्यादा से ज्यादा हर लोकसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। जनता को इंडी गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री आलम साहब ने 25 अप्रैल को लोहरदगा नामांकन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को निमंत्रण दिया। लोहरदगा से गठबंधन के प्रत्‍याशी सुखदेव भगत हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8