राजधानी रांची फिर हुई शर्मसारः नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। राजधानी रांची फिर शर्मसार हुई है। जिले के रातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दूसरी नाबालिग किसी तरह उनके चंगुल से भागने में सफल रही। वहां से भागकर उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इन्हें पुलिस को सौंपा। रातू थाने के पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने बताया कि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि जतरा मेला देखने दो नाबालिग अपने दोस्तों के साथ पहुंची थीं। वे किसी घर में गयीं। वहां पहले से अन्य युवक वहां मौजूद थे। इस दौरान युवकों ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि इस दौरान एक नाबालिग भागने में सफल रही। वहां से भागकर वह ग्रामीणों को बतायी। जैसे ही ग्रामीण वहां पहुंचे। उसके बाद उन्होंने रातू पुलिस को इसकी जानकारी दी।

रातू पुलिस खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस देर रात ही उन्हें थाने ले आयी और पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तीन युवक नयाटोली सिमलिया के बताए जा रहे हैं, जबकि दो युवक तिगरा के हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रातू थाने के पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने जानकारी दी है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

रातू पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सोनू लोहरा (महादेव टंगरा), संजू मुंडा (तिगरा), सुभाष तिर्की (तिगरा), बिपिन मुंडा (भिट्ठा टोली, सिमलिया) व उत्तम मुंडा (भिट्ठा टोली, सिमलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत रातू थाने में मामला दर्ज किया गया है।