शांति, समृद्धि, सद्भाव के लिए पोबी में 11 मई से होगा यज्ञ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

गिरिडीह। शांति, समृद्धि, सद्भाव के उद्देश्य से 11 से 13 मई तक जिले के जमुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत पोबी में यज्ञ होगा। इसे लेकर सार्वजनिक दुर्गा मंडप परिसर में गुरुवार को काशी यादव भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्‍होंने कहा कि यज्ञ से आसुरी शक्तियों का समूल विनाश होता है। सकारात्मक ऊर्जा के संचार से वातावरण सद्गुणमय हो जाता है।

युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जन सहयोग से तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर ठोस रणनीति तयकर सभी को जिम्मेवारियां सौपी गई।

इस अवसर पर भोला दास, द्वारिका गोस्वामी, लक्ष्मण प्रसाद विश्वकर्मा, सुरेश दास, रघुनाथ पाण्डेय, बसंत पासवान, भुनेश्वर राम, तेजो साव, राम नारायण राणा, रामेश्वर राम, रामदेव यादव, शंकर तुरी, तिलकधारी ठाकुर, अर्जुन राणा, किशोरी ठाकुर आदि ने विचार रखें।

बैठक में  रामेश्वर राणा, अनंत ठाकुर, ठाकुर मणि सिंह, महेंद्र साव, महेंद्र ठाकुर, अशोक पासवान, बिनोद राम, डोमन ठाकुर, मांझो सिंह सहित अन्‍य ग्रामवासी मौजूद थे।