एसएसबी जवान राजीव महतो का पार्थिव शरीर पहुंचा गजपुर गांव

झारखंड
Spread the love

  • अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। सोनुआ प्रखंड के गजपुर निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान राजीव महतो की छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मृत्‍यु हो गयी। वे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला केवटी में सशस्त्र सीमा बल के 33वीं बटालियन में पदस्थापित थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गजपुर पहुंचा। इस दौरान गोईलकेरा से गजपुर गांव तक सैकड़ों की संख्या में युवा और अन्य लोग बाईक रैली के साथ उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर माहौल काफी गमगीन हो गया।

मौके पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने अपने साथी जवान को अंतिम सलामी दी। परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी मौके पर मृतक जवान को श्रद्धांजलि दी। राजीव महतो के परिवार में उसकी पत्नी, माता, पिता और तीन महीने का पुत्र है।

राजीव के एक बड़े भाई मनोज महतो भी सीमा सुरक्षा बल में पदस्थापित हैं। राजीव की असमय मौत से उसके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजीव महतो देश सेवा में अपनी बेहतर सेवा के लिये पुलिस आंतरिक सेवा सुरक्षा पदक से भी सम्मानित हुए थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8