Jharkhand Weather : झारखंड में 30 मार्च से फिर बारिश, चेक करें अपना जिला

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है। राज्‍य में 30 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 26 मार्च, 2024 को दी।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

कल से आसमान साफ

मौसम केंद्र के मुताबिक 27 से 29 मार्च तक आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

30 को यहां बारिश

राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 30 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसका असर बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

31 को यहां बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 31 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8