सूरज बड़जात्या के निर्देशन में दोबारा काम करेंगे सलमान खान

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी सूरज बड़जात्या और सलमान खान ने अब तक कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसमें मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन..!,  और प्रेम रतन धन पायो शामिल है। सलमान खान और सूरज बड़जात्या का साथ में अगले सहयोग का हमेशा लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

हालांकि पिछले साल इसके जोड़ी ने कन्फर्म किया था कि वे प्रेम रतन धन पायो (2015) के आठ साल बाद अपने पांचवें सहयोग के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। और उनकी अपकमिंग परियोजना बड़े पैमाने पर बनाई जाने वाली है। अब इस पर एक ताजा अपडेट सामने आई है।

सूत्र के अनुसार, ‘सूरज बड़जात्या और सलमान खान एक बड़े विज़न और बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उससे उन्हें काफी उम्मीदें है। सूरज बड़जात्या सुपरस्टार के साथ सहयोग करने से पहले एक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। सलमान भी अगले 26 महीनों तक एकदम बिजी हैं।’

हालांकि लंबे समय के बाद सलमान खान और सूरज बड़जात्या के इस सहयोग ने वाकई लोगों को एक्साइट कर दिया है। ऐसे में अब हर किसी को इसका  इंतजार रहेगा क्योंकि पिछले कुछ सालों  में उन्होंने जिस तरह की ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, वह वास्तव में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए उत्सुक्ता बढ़ाने के लिए काफी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।