डीएसओ के औचक निरीक्षण के बाद राशन दुकानदारों पर गिरी गाज

झारखंड
Spread the love

चतरा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) मिनिन्दर भगत ने राशन दुकानों का औचक निरीक्षण 29 फरवरी को किया। इसके बाद राशन दुकानदारों पर गाज गिरी। अनियमितता बरते जाने के कारण चार दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

भगत ने बताया कि चतरा नगर परिषद अंतर्गत जन वितरण प्रणाली दुकानदारों में भैरो प्रसाद, मोहम्‍मद फिरोज, मोहम्‍मद तारि‍क और सिमरिया प्रखंड के बाना साड़ी के रामलखन सिंह की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें कई अनियमितताएं पाई गईं। सूचना बोर्ड पुराना और अपूर्ण है। लाभुकों की सूची पुरानी अर्थात दीवार लेखन आधा-अधूरा है। स्टॉक रजिस्टर का संधारण सही नहीं पाया गया है।

चतरा नगर परिषद की तीन दुकानों को निर्देश दिया गया कि उपरोक्त सभी कमियों को तुरंत दूर कर लें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण का उद्देश्य ग्रीन राशन मई, 2023 का खराब वितरण प्रतिशत रहा है। मई, 2023 में केवल तारिक अनवर ने 145 किलोग्राम वितरण किया है।

भैरो प्रसाद की दुकान में ग्रीन राशन के चावल ऑनलाइन 170 किलोग्राम के सापेक्ष भौतिक रूप से शून्य और मई, 2023 का वितरण शून्य पाया गया। चारों दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8