जेएसएसपीएस के साईकलिस्ट अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बने विजेता

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाईटी (जेएसएसपीएस) के दो साईकलिस्ट ने 43वीं सीनियर और 30वीं जूनियर एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल किया। सबीना कुमारी ने महिला टीम स्प्रिंत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कि‍या। नारायण महतो ने बालक टीम स्प्रिंत वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप नई दिल्ली में 21 से 26 फरवरी 2024 तक हुआ था।

जेएसएसपीएस का संचालन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं झारखंड सरकार संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसका उद्देश्य झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को खेल जगत में प्रोत्साहित करना है।

इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जेएसएसपीएस के नारायण महतो और सबीना कुमारी आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह अगस्त, 2024 में चीन में होगा।

भारतीय टीम में झारखंड के 3 (जेएसएसपीएस के 2 और 1 लोहरदगा) सहित 42 साइकिलिस्ट राइडर शामिल थे। प्रतियोगिता में 18 देशों के 600 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में नारायण महतो एवं सबीना कुमारी जेएसएसपीएस के खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में पहले दिन वूमेन जूनियर टीम स्प्रिंट स्पर्धा में झारखंड की सरिता और सबीना कुमारी ने अपनी टीम को गोल्ड दिलाया।

नारायण महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों की स्प्रिंट स्पर्धा में सिल्वर मेडल दिलाया। पहले दिन स्वर्णिम शुरुआत के साथ एक गोल्ड सहित 4 पदक भारत को प्राप्त हुए। आगे 4 स्पर्धा बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि नारायण महतो एवं सबीना कुमारी भारत को और पदक दिलाएंगे।

ज्ञात हो कि इसके पहले भी अकादमी के खिलाड़ी ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की 75वीं सीनियर, 52वां जूनियर एवं 38वीं सब जूनियर महिला / पुरुष / बालक एवं बालिका ट्रैक साईकलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।

इस सफलता के लिए नारायण महतो एवं सबीना कुमारी ने सीसीएल प्रबंधन और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। कहा कि इस सफलता के पीछे कंपनी एवं सरकार का भरपूर सहयोग मिला है। भविष्य में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

वर्तमान में जेएसएसपीएस खेल अकादमी में 380 प्रशिक्षु हैं, जो 10 खेल विधाओं   जैसे साईकलिंग, मुक्केबाज़ी आदि में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8