एकलव्य विद्यालयों से होगा जनजातीय बच्चों का समग्र विकास : अर्जुन मुंडा

झारखंड
Spread the love

  • सिमडेगा में किया दो एकलव्य विद्यालयों का उद्घाटन
  • देशभर में लगभग 740 स्कूल खोलने का हमारा लक्ष्य

सिमडेगा। जनजातीय कार्य, कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को सिमडेगा जिले के बांसजोर और पाकरटांड़ में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन किया। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस विद्यालय का शिलान्यास मैंने किया था, उसका उद्घाटन भी हम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली सरकार की यह कोशिश होती है कि समयबद्ध तरीके से काम पूरा हो।

झारखंड में 21 स्कूल बन चुके

अभी एकलव्य विद्यालयों के लिए 10 हजार शिक्षकों की बहाली हो चुकी है। झारखंड में 21 स्कूल बन चुके हैं। पुरानी सरकारों ने जनजातीय लोगों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। घर के पास कोई स्कूल नहीं होने के कारण पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। इसके कारण कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे, आज यह स्थिति नहीं है। हमारा लक्ष्य देशभर में ऐसे लगभग 740 स्कूल खोलने का है, जिसमें हर साल 3.5 लाख जनजातीय छात्रों को उनके अपने वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में एकलव्य के बच्चे सहभागी होंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त

एकलव्य विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। प्रत्येक स्कूल में 16 कक्षाएं हैं, जहां पहले 240 छात्र शिक्षा लेते थे, अब 480 छात्र शिक्षा ले रहे हैं। स्कूलों में छात्रावास, मेस, शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा,खेल मैदान, कप्‍यूटर प्रयोगशालाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं हैं। इन स्कूलों में कौशल विकास और करियर काउंसलिंग की सुविधा भी होगी। अब हमारे सभी विद्यालयों को ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्‍ट पर तैयार किया गया हैं। रख रखाव के लिए पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

उत्कृष्ट कीड़ा केन्द्रों की व्यवस्था

जनजातीय बच्चों की खेल प्रतिभा को संवारने के लिए 15 उत्कृष्ट कीड़ा केन्द्रों की व्यवस्था एकलव्य विद्यालयों में की जा रही है। यह प्रयास एकलव्य विद्यालय को आदिवासी बच्चों के समग्र विकास और सशक्तिकरण केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेंगे। झारखंड में ऐसे 91 एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8