शैक्षणिक भ्रमण कर रांची लौटे गोस्सनर कॉलेज के मास कॉम के विद्यार्थी

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर रांची वापस लौटे। डिपार्टमेंट की ओर से उन्‍हें अमृतसर, डलहौजी, खज्जियार, मिनी स्विट्जरलैंड, मनाली, चंडीगढ़, दिल्ली ले जाया गया था।

शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने नेचर ,फूड, कल्चर, ट्रैवल फोटोग्राफी आदि की बारीकी सीखी। वीडियो निर्माण से लेकर ऑडियो प्रॉडक्शन, साउंड कलेक्शन, ब्लॉगिंग करना, फीचर लेखन, पंजाब और हिमाचल की सांस्कृतिक विविधता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाघा बार्डर, मनाली का मॉल रोड, रोहतांग पास, मिनी स्विट्जरलैंड सहित अन्य जगहों का भ्रमण किया। डलहौजी और मनाली में पैराग्लाइडिंग, मनाली में रिवर राफ्टिंग, अटल टनल, रोहतांग पास में बर्फ का भरपूर आनंद लिया।

भ्रमण के क्रम में दूसरे राज्यों की संस्कृति, कला, खानपान, सामाजिक परिस्थिति, भौगोलिक स्थिति आदि को विद्यार्थियों को बहुत ही नजदीक से जानने का अवसर मिला। इस समूह में 20 विद्यार्थी शामिल थे। समूह का नेतृत्व प्रो महिमा गोल्डेन और पूनम कुमारी ने किया।