प्रमंडलीय आयुक्त लालचन्द डाडेल ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

दुमका। प्रमंडलीय आयुक्त लालचन्द डाडेल ने लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्‍होंने दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने को लेकर उपलब्ध करायी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान शिकारीपाड़ा विधानसभा, जामा विधानसभा, जरमुंडी विधानसभा एवं दुमका विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों के तहत किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।

प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा शिकारीपाड़ा विधानसभा के बूथ संख्या- 62,63,66, जामा विधानसभा के बूथ संख्या-176,198,201, जरमुंडी विधानसभा के बूथ संख्या 42,52,53 एवं दुमका विधानसभा के बूथ संख्या-36,37,38,39 का भ्रमण कर रेम्प, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, विद्युत आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने का दिशा-निर्देश दिया गया।

दुमका विधानसभा के मतदान केंद्रों के भ्रमण के क्रम में पूर्व सूचना के बावजूद जिला परिषद् कार्यालय, दुमका में स्थित चार मतदान केंद्रों में निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर अनुपस्थित पाए गए। इस पर आयुक्त द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया।

निरीक्षण के क्रम में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, आयुक्त कार्यालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सौरभ कुमार तिवारी, संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ/ सुपरवाईजर एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।