कराईकेला पंचायत भवन परिसर में भाजपा का लाभार्थी कार्यशाला संपन्न

राजनीति झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। चाईबासा के कराईकेला मंडल की पंचायत भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष कुश पूर्ति की अध्यक्षता में पार्टी संगठन द्वारा लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की चित्र पर माल्यार्पण कर और अगरबत्ती जलाकर किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी बिजय कुमार मेलगांडी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री तीरथ जामुदा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मेलगांडी ने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा किये गए जनहित योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनके सन्देश को पहुंचाना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना है। कार्यक्रम को ईमानदारी पूर्वक पूर्ण करने पर बल दिया। महामंत्री जामुदा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी।

मौके पर महामंत्री द्वय सुसेन प्रधान, राजकुमार प्रमाणिक उपाध्यक्ष बिस्टु प्रधान के अलावा गणेश प्रधान, गंगाधर प्रधान, पुरुषोत्तम प्रधान, घासिया महतो, डोमन महतो, जर्मन केराई, मुंडे बोदरा, तुलसी बारीक़, हरिचरण हेमब्रोम, अभिमन्यु बारीक़, दारा महतो सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8