सरला बिरला विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने किया सूर्य नमस्‍कार का अभ्‍यास

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय प्रायोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन 10 जनवरी को बुंडू स्थित सूर्य मंदिर परिसर में किया गया। मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिशा निर्देश में सरला बिरला विवि के योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी विभाग के छात्रों ने इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।

इस सामूहिक कार्यक्रम में रांची के विभिन्न विश्वविद्यालयों और विद्यालयों के 750 से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मौके पर सूर्य नमस्कार के महत्व पर सरला बिरला विश्‍वविद्यालय के योगिक साइंस एंड नेचरोपैथी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अर्चना मौर्य ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्यकुलम के स्वामी दिव्यदेव, सूर्य मंदिर के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, रामकृष्ण मिशन के सह सचिव स्वामी अंतरानंद सहित अन्यान्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन के लिए विश्‍वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो. गोपाल पाठक और विवि के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने अपनी शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।