रांची के अपराधियों ने लोहरदगा में युवती से छीना था मोबाइल

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। रांची जिले के रहने वाले अपराधियों ने जिले के शहरी क्षेत्र से एक युवती से मोबाइल फोन छीना था। घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने इस कांड का खुलासा कर दिया। इस कांड में लिप्‍त तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक 12 मार्च, 21 की सुबह एक युवती का मोबाइल फोन छीना गया था।  लोहरदगा शहरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। सूचना मिलते ही लोहरदगा पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की। इसमें लोहरदगा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज शर्मा एवं राजेश शर्मा शामिल थे। गठित टीम ने 48 घंटे के अंदर अपराधियों को धर दबोचा।

पकड़े गये अपराधियों में साहेब खान (पिता इनामुल होदा, साकिन तरंगा, थाना चान्हो, जिला रांची), रमील रजा (साकिन तरंगा, थाना चान्हो, जिला रांची) और एरिक खलखो (पिता रोबोट खलखो, साकिन खरचाको, थाना मांडर, जिला रांची) में शामिल हैं।

अपराधियों के पास से युवती से छीना गया मोबाइल बरामद कि‍या गया। एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।