दावा : कल झारखंड की राजनीति में आएगा भूचाल, होगा सत्‍ता परिवर्तन

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। इसके अनुसार कर यहां भूचाल आएगा। सत्ता परिवर्तन होगा। हेमंत सोरेन इस्‍तीफा देंगे। उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन विधायक दल की नेता चुनी जाएगी। यह दावा भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे कर रहे हैं।

डॉ सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी परेशान, उनके सचिव चौबे जी से लेकर महाधिवक्ता मिश्रा जी गांडेय उप चुनाव कराने के लिए परेशान। विधायक दल की बैठक कल। राज्यपाल के पास अपना इस्तीफ़ा व कल्पना सोरेन जी को विधायक दल का नेता बनाने वाला पत्र राज्यपाल महोदय को एक साथ देने की तैयारी। झारखंड के राज्यपाल से विनम्र निवेदन है कि क़ानूनी सलाह के बाद ही निर्णय लें।’

डॉ दूबे ने आगे लिखा ‘सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट sr choudhry vs state of Punjab के अनुसार यदि 6 महीने के अंदर कल्पना सोरेन जी विधायक नहीं बनती हैं तो वह मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले सकती हैं। काटोल विधानसभा के लिए मुम्बई हाईकोर्ट के जजमेंट के अनुसार अब गांडेय या झारखंड के किसी भी विधानसभा का चुनाव नहीं हो सकता। राज्यपाल महोदय को @ECISVEEP तथा क़ानूनी राय लेकर झारखंड के लुटेरों की मंशा को रोकना चाहिए, यही प्रार्थना है।’

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।