आरोप लगने के बाद कॉलेजकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, सुनकर दंग रह गये लोग

झारखंड
Spread the love

  • खुद को बता रहा था बेकसूर

गोड्डा। एक छात्रा की मां ने कॉलेजकर्मी पर आरोप लगाये। महिला थाने में आवेदन दिया। आरोपी कर्मी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया। यह मामला झारखंड के गोड्डा जिले का है।

जानकारी के मुताबिक गोड्डा कालेज के कर्मी बालमुकुंद दुबे पर बुधवार को महिला थाना में एक छात्रा की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अश्लीलता के साथ फोन पर बात करने सहित घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद गुरुवार को कालेज में छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोपी कर्मी को बर्खास्त करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की गई।

छात्र यूनियन के मांग पत्र को कालेज प्रशासन ने अनुशंसा के साथ विवि प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेज दिया था। इस मामले में गुरुवार को ही आरोपी कर्मी की पत्नी ने नगर थाना में आवेदन देकर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला पर बंधक बनाकर पति से एक लाख रुपये लेने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

आरोपी कर्मी खुद को बेकसूर बता रहे थे। इस बीच उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। गोड्डा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शुक्रवार की तड़के उसका शव रेल पटरी पर क्षत विक्षत स्थिति में बरामद किया गया। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही है। इस मामले में दुबे के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।