साइकिल के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगे 360 करोड़, सीधे बैंक में आएगा पैसा

झारखंड
Spread the love

  • 10 दिसंबर तक 4.90 लाख स्कूली बच्चे-बच्चियों को मिला योजना का लाभ

रांची। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्‍ध कराया जा रहा है। विद्यार्थियों को साइकिल खरीद के लिए 360 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

अब तक 220 करोड़ रुपये दिए गए

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर सरकार ने झारखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 4 लाख 90 हजार विद्यार्थियों को साइकिल खरीद के लिए 10 दिसंबर, 2023 तक 220 करोड़ रुपये से अधिक राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के तहत भेजी गई है। इसमें सत्र 2020-21, 2021-22 एवं 22-23 के 8वीं कक्षा के लाभार्थी विद्यार्थी शामिल हैं। उक्त सत्र के शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हजार लाभार्थी विद्यार्थियों को 29 दिसंबर 2023 तक साइकिल खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में राशि जमा की जा रही है।

मिल रहा है योजना का लाभ

‘आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार’ के प्रत्येक शिविर एवं विशेष कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल खरीद के लिए राशि का वितरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों द्वारा सूची भेजी गई है। सभी जिलों को मिलाकर कल्याण विभाग को लगभग 8 लाख पात्र लाभार्थी बच्चों की सूची मिली थी। एसटी, एससी, बीसी एवं अन्य वर्ग के वैसे पात्र बच्चे जो वर्ष 2020-21 में आठवीं कक्षा में अध्यनरत थे। वर्तमान वर्ष में 11वीं कक्षा में अध्यनरत हैं।

सूची जिला ने विभाग को भेजी

वर्ष 2021-22 में आठवीं और वर्तमान वर्ष में दसवीं तथा 2022-23 में 8वीं एवं वर्तमान वर्ष में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। इनकी सूची जिला द्वारा विभाग को भेजी गई है। लगभग 3 लाख 10 हजार लाभार्थी विद्यार्थियों को 29 दिसंबर 2023 तक साइकिल खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में राशि जमा की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।