कोल माइंस रिटायर्ड एग्‍जीक्यूटिव एसोसिएशन के सचिव बने प्रदीप कुमार

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल माइंस रिटायर्ड एग्‍जीक्यूटिव एसोसिएशन की आम बैठक रांची स्थित जवाहर नगर क्लब में 10 दिसंबर को हुई। बैठक की अध्‍यक्षता जेएल सिंह और एसएस सिन्हा ने की। बैठक में करीब 70 सदस्य उपस्थित थे।

मौके पर एसोसिएशन के पदधारियों का निर्विरोध चयन किया गया। अध्यक्ष- डॉ एसपी मिश्रा, उपाध्यक्ष- उमेश चन्द्र, सचिव-प्रदीप कुमार, उप सचिव- एके शाहदेव, कोषाध्यक्ष- एडी वाधवा बनाए गए।

कमेटी सदस्यों में डॉक्टर नूतन सिंह, एसके मित्रा और राज किशोर को रखा गया है।

श्रीमती रेखा सिंह सांस्कृतिक सचिव और श्रीमति सत्या कंचन सह सांस्कृतिक सचिव चुनी गईं। श्रीमति रेखा सिंह को अन्य सदस्य को अपनी टीम में रखने के लिए अधिकृत किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।