कांके क्रिश्चियन एसोसिएशन ने क्रिसमस गैदरिंग का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके क्रिश्चियन एसोसिएशन के तत्वावधान में बुकरु में वृहद क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन शनिवार को किया गया। गैदरिंग की शुरुआत मुख्य अतिथि रेव्ह फिन्नी सामुएल, बिशप अनिल रेभन आदि ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया।

मुख्य वक्ता रेव्ह फिन्नी सामुएल ने कहा कि परमेश्वर का पहला चमत्कार उस दिन हुआ, जिस दिन मरियम प्रभु यीशु उसकी कोख में आये। जिस दिन प्रभु यीशु आपकी जिंदगी में आते हैं, चमत्कार उसी वक्त होता है।

बिशप अनिल रेभन ने सभी को क्रिसमस की अग्रि‍म बधाई दी। कहा कि क्रिसमस एक अनोखा पर्व है, जो ईश्वर के प्रेम, आनंद व उद्धार का संदेश देता है। प्रभु यीशु के जन्म के लिए हमलोगों को ईश्वर को धन्यवाद देने का अवसर है। उसने हमें त्याग व प्रेम का संदेश संसार के लोगों को देकर हमें मनुष्य बनाया।

गैदरिंग में कई कलिसिया के सदस्यों और बच्चों द्वारा प्रार्थना गीत, क्रिसमस कैरोल गाये गये। साथ ही क्रिसमस आधारित नाटक व नृत्य भी प्रस्तुत किए गये।

गैदरिंग के आयोजन में मुख्य रूप से बिशप अनिल रेभन, रेव्ह अनन्त जीवन टोप्पो, रेव्ह जोलेन होनहागा, रेव्ह सुधीर एक्का, पास्टर संजय टोप्पो, रेव्ह रोशन लकड़ा, पास्टर विजय तिर्की, पास्टर राहुल बड़ाईक, रेव्ह महेंद्र उरांव, रेव्ह अनुज तिर्की भाई डेनिस तिर्की आदि की सक्रिय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।