रांची के भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में मुन्ना बजरंगी गैंग के दो शूटर यूपी से गिरफ्तार

झारखंड देश
Spread the love

रांची। बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आ रही है। यूपी पुलिस की एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। रांची के भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में वांछित कुख्यात मुन्ना बजरंगी गैंग के शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने झारखंड पुलिस के सहयोग से दोनों अभियुक्तों को वाराणसी जनपद के कैंट थाना क्षेत्र के मिंट हाउस तिराहे से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किये गये दोनों शूटर अजीत प्रताप सिंह उर्फ लल्लन जौनपुर के नेवढ़िया थाना अंतर्गत काजीहद गांव और राजीव कुमार सिंह बक्खा थानांर्तगत खुनसापुर के रहने वाले हैं। दोनों रांची, झारखंड के भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या के मुख्य आरोपी हैं। पुलिस ने उनके पास से हत्याकांड में प्रयुक्त एसयूवी कार और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं। फिलहाल दोनों को झारखंड पुलिस को सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।