झारखंड पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम मॉड्यूल का किया खुलासा

अपराध झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम मॉड्यूल का खुलासा किया। इसमें शामिल 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया। उसके पास से कई मोबाइल, सिमकार्ड, चेक, पासबुक आदि बरामद किए गए। पुलिस इससे जुड़े अन्‍य पहलुओं की जांच कर रही है। यह जानकारी 10 दिसंबर को हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने मीडिया को दी।

एसपी की सूचना पर हजारीबाग पुलिस ने 4 साइबर अपरधियों को गिरफ्तार कि‍या है। उनके पास से 10 मोबाइल, 36 सिमकार्ड, 37 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 12 चेक/पासबुक जब्‍त किया। इस साइबर अपराध को पाकिस्तानी मोबाईल नंबर से हैंडलर अंजाम दे रहा थे।

गिरफ्तार अपराधियों में नीतीश कुमार, राजा रमन कौशिक, अरविंद कुमार चतरा के हंटरगंज के रहने वाले हैं। सैफ रियाज उर्फ सीबू बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाले है।

पंजाब में 28 नवंबर, 2023 को लगभग 1.63 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड होने की सूचना प्रतिबिंब पोर्टल से पुलिस को मिली थी। इसी सूचना पर उपरोक्त कार्रवाई की गई है।

एसपी ने बताया कि पाकिस्तानी नंबर से जुड़े अपराधी के इशारे पर ये लोग साइबर क्राइम का पैसा अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करते थे। साइबर अपराध भी अब पाकिस्तान के मोबाईल नंबर से हैंडल किए जा रहा है।

एसपी ने बताया कि इन पैसे का उपयोग कहां किया जाता था, कहां भेजा जाता था। इन सारे पहलुओं पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।